Ajay Devgan | अजय देवगन

Admin
0

Ajay Devgan | अजय देवगन


Ajay devgan


विशाल देवगन (जन्म 2 अप्रैल 1969), जिन्हें पेशेवर रूप से अजय देवगन के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। उन्हें व्यापक रूप से हिंदी सिनेमा के सबसे प्रखर और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक माना जाता है, जिन्होंने सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। देवगन ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 2016 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

कैरियर


देवगन ने 1991 में फिल्म फूल और कांटे से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी पैसे कमाई थी। इसके बाद उन्होंने जिगर (1992), संग्राम (1993), विजयपथ (1994), दिलवाले (1994), सुहाग (1994), हक़ीक़त (1995), नाज़ायज़ (1995), दिलजले (1996) और इश्क जैसी सफल फ़िल्मों में अभिनय किया। 1998 में, वह महेश भट्ट के फिल्म ज़ख्म में काम किया और उन्हें उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

2000 की शुरुआत में, उन्होंने मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्म कंपनी जिसे राम गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया था ,समीक्षकों ने उनकी अभिनय की काफी प्रसंशा की । 2003 में, उन्होंने राजकुमार संतोषी की बायोपिक द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में भगत सिंह के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

अपने करियर के दौरान उन्होंने रेनकोट (2004), गंगाजल, (2004), युवा (2004), अपहरन (2005), ओमकारा (2006), गोलमाल, फन अनलिमिटेड (2006), गोलमाल रिटर्न्स सहित कई गंभीर और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में अभिनय किया है। देवगन ने सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में से एक के रूप में स्थापित किया है। रोहित शेट्टी के साथ उनके सहयोग ने उन्हें लंबे समय तक सफलता दिलाई।


प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि

देवगन का जन्म मूल रूप से अमृतसर, पंजाब के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। परिवार का मुंबई में हिंदी फिल्म उद्योग से कनेक्शन है। देवगन के पिता वीरू देवगन एक स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन-फिल्म निर्देशक थे।


जैसा कि देवगन ने 1991 में फिल्म उद्योग में प्रवेश किया, उन्होंने अपने नाम विशाल से बदलकर "अजय" कर लिया, क्योंकि विशाल नाम के कई अन्य अभिनेताओं को उसी समय लॉन्च किया गया था, जिसमें मनोज कुमार का बेटा भी शामिल था।


90 के दशक के दौरान उन्होंने कई एक्शन फिल्मों में काम किया, जिससे उन्हें एक्शन हीरो से जाना गया।

1998 में, देवगन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला। 1999 में हम दिल दे चुके सनम में देवगन ने वनराज का किरदार निभाया था, जो एक ऐसे शख्स है जो अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ मिलाने की कोशिश करता है।

Ajay Devgan

व्यक्तिगत जीवन


अभिनेत्री काजोल मुखर्जी के साथ देवगन का रिश्ता शुरू हुआ। 24 फरवरी 1999 को, देवगन के घर पर पारंपरिक महाराष्ट्रीयन हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों ने विवाह किया। दंपति के दो बच्चे हैं, बेटी, नयेशा और बेटा, युग।


प्रोडक्शन कंपनी

उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी है जिसे Ajay Devgn FFilms से जाना जाता है जिसको अभिनेता अजय देवगन द्वारा साल 2000 में स्थापित किया गया था , जो एक भारतीय फिल्म निर्माण और वितरण कंपनी है। मुंबई में आधारित, यह मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों का निर्माण और वितरण करती है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !